सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक द्वारा “पकल प्रवाह” इन-हाउस पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन | 10-Apr-2026

श्री रमेश मुखिया, प्रबंध निदेशक, सीवीपीपीएल ने आज निगम मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में तथा परियोजनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों की ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता के साथ पकल दुल जलविद्युत परियोजना की बहुभाषी इन-हाउस पत्रिका “पकल प्रवाह” के प्रथम अंक का औपचारिक विमोचन किया। यह बहुभाषी पत्रिका अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के समृद्ध अनुभवों को तकनीकी लेखों, कविताओं, लेखों, कार्यक्रमों के फोटोग्राफिक अभिलेख आदि के रूप में समाहित करती है।
श्री विशाल आनंद, परियोजना प्रमुख, पकल डुल जलविद्युत परियोजना ने पत्रिका में योगदान देने वाले लेखकों, कवियों एवं कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक तथा किरू, क्वार एवं किरथाई-II जलविद्युत परियोजनाओं के परियोजना प्रमुखों से अनुरोध किया कि वे अपने समृद्ध अनुभवों को आगामी अंक में प्रकाशन हेतु साझा करें, जिससे युवा अधिकारियों एवं पाठकों को सीख प्राप्त हो सके।
श्री प्रभात कुमार, महाप्रबंधक (सिविल) एवं पत्रिका के संपादक ने सभा को पत्रिका की संकल्पना एवं प्रकाशन के पीछे की भावना तथा इसके दीर्घकालिक उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया।
श्री रमेश मुखिया सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने संपादकीय टीम तथा सामग्री प्रदान करने वाले सभी योगदानकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। श्री एस. के. गिरी, परियोजना प्रमुख, क्वार जलविद्युत परियोजना ने पकल दुल टीम द्वारा निरंतर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन हेतु उनके प्रयासों की भी प्रशंसा की।