एनएचपीसी लिमिटेड

एनएचपीसी लिमिटेड भारत का सबसे बड़ा जलविद्युत विकास संगठन है, जो जलविद्युत परियोजनाओं की संकल्पना से लेकर उनके क्रियान्वयन तक सभी कार्यकलापों को करने में सक्षम है। एनएचपीसी ने सौर एवं पवन ऊर्जा विकास आदि के क्षेत्र में भी विविधीकरण किया है।

एनएचपीसी की स्थापना 7 नवंबर, 1975 को "नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड" नाम से एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में हुई थी। 2 अप्रैल, 1986 से एनएचपीसी को पब्लिक लिमिटेड कंपनी में परिवर्तित कर दिया गया था । 2008 में कंपनी का नाम बदलकर वर्तमान नाम "एनएचपीसी लिमिटेड" कर दिया गया था । एनएचपीसी को भारत सरकार द्वारा अप्रैल, 2008 में मिनीरत्न का दर्जा दिया गया और 2009 में सफलतापूर्वक अपना आईपीओ पूरा करने के बाद यह एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी बन गई। अगस्त, 2024 में कंपनी को नवरत्न का दर्जा दिया गया।

30.06.2025 तक एनएचपीसी की अधिकृत शेयर पूंजी ₹17,500 करोड़, प्रदत शेयर पूंजी ₹10,045.03 करोड़ और निवेश आधार (परिसंपत्तियां) ₹91,013.34 करोड़ (स्टैंडअलोन) है। यह एक ISO: 9001:2015, ISO-14001:2015 और ISO 45001:2018 प्रमाणित कंपनी है। इसका विज़न "सक्षम, उत्तरदायी और नवीन मूल्यों के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के सतत विकास हेतु एक वैश्विक अग्रणी संगठन बनना" है।

स्थापित क्षमता

14 अक्टूबर, 2025 तक, एनएचपीसी की कुल स्थापित क्षमता 8332.90 मेगावाट है, जिसमें संयुक्त उद्यम में 1681.70 मेगावाट शामिल है। कुल स्थापित क्षमता में 23 जल विद्युत स्टेशनों से 7771.20 मेगावाट, छह सौर ऊर्जा परियोजनाओं से 511.70 मेगावाट और एक पवन ऊर्जा परियोजना से 50 मेगावाट शामिल है। एनएचपीसी की 7771.20 मेगावाट की जल विद्युत हिस्सेदारी, देश की कुल स्थापित जल विद्युत क्षमता 50108.16 मेगावाट का लगभग 15.50% है, (31.08.2025 तक, सीईए वेबसाइट के अनुसार)।

जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में एनएचपीसी के पावर स्टेशन

परियोजना का नाम राज्य संस्थापित क्षमता (मेगा वाट) कुल क्षमता (मेगा वाट) संचालन वर्ष
सलाल जम्मू व कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश 6 * 115 690 1987
उड़ी-I जम्मू व कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश 4 * 120 480 1997
दुलहस्ती जम्मू व कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश 3 * 130 390 2006-07
सेवा-II जम्मू व कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश 3 * 40 120 2010
उड़ी-II जम्मू व कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश 4 * 60 240 2014
किशनगंगा जम्मू व कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश 3 * 110 330 2018

वेबसाइट देखें