प्रगतिरत(चल रहे) एवं पूर्ण हो चुकी जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा हेतु संयुक्त विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा किश्तवाड़ का दौरा | 08-Mar-2026

श्री राज कुमार चौधरी, अध्यक्ष, संयुक्त विद्युत नियामक आयोग, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख (जेईआरसी) तथा श्री मोहम्मद अशरफ, सचिव, जेईआरसी ने 05.03.2026 से 08.03.2026 तक किश्तवाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुकी जलविद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अध्यक्ष, संयुक्त विद्युत नियामक आयोग एवं सचिव, जेईआरसी ने चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल) की पकल दुल जलविद्युत परियोजना, किरू जलविद्युत परियोजना तथा क्वार जलविद्युत परियोजना; एनएचपीसी लिमिटेड की दुलहस्ती पावर स्टेशन तथा रतले हाइड्रो पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (आरएचपीसीएल) की रतले जलविद्युत परियोजना का भी निरीक्षण किया।
गणमान्य अतिथियों का स्वागत श्री एम.के. कश्यप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी,आरएचपीसीएल; श्री सुरेश कुमार, परियोजना प्रमुख, दुलहस्ती पावर स्टेशन; श्री विशाल आनंद, परियोजना प्रमुख, पकल दुल जलविद्युत परियोजना; श्री एस.के. गिरी, परियोजना प्रमुख, क्वार जलविद्युत परियोजना; तथा श्री एस.के.पाढ़ी, परियोजना प्रमुख, किरथाई-II द्वारा किया गया।
परियोजनाओं/पावर स्टेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अध्यक्ष, जेईआरसी ने अधिकारियों से परियोजना कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक कदम सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान गणमान्य अतिथियों ने प्रगतिरत परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न हितधारकों से भी भेंट की तथा उनसे परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्णता हेतु सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया, ताकि सीएसआर-एसडी तथा स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के माध्यम से किश्तवाड़ एवं जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए ठोस लाभ सुनिश्चित किए जा सकें।