सीवीपीपीएल के पकल दुल जलविद्युत परियोजना की यूनिट-IV में टर्बाइन स्टेटर को सफलतापूर्वक उतारा गया। 15-Dec-2025
सीवीपीपीएल (एनएचपीसी लिमिटेड और जेकेएसपीडीसी का एक संयुक्त उद्यम) द्वारा वर्तमान में निर्माणाधीन पकल दुल जलविद्युत परियोजना (1000 मेगावाट) को पूरा करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत , 15.12.2025 को यूनिट-IV में टर्बाइन स्टेटर को श्री राकेश, पकल दुल जलविद्युत परियोजना एवं मेसर्स वॉयथ (ई एंड एम पैकेज के लिए ठेकेदार) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक उतारा गया।इस बीच, यूनिट-II रोटर की असेंबली भी पूरी हो गई है और इसे बहुत जल्द नीचे उतारा जाएगा।
सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक श्री रमेश मुखिया ने पकल दुल जलविद्युत परियोजना की टीम को बधाई देते हुए उक्त उपलब्धि हासिल करने में अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की।सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक ने सभी कर्मचारियों को सलाह दी कि वे परियोजना को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करें।