सीवीपीपीएल के पकल दुल जलविद्युत परियोजना की यूनिट-I में 420 मीट्रिक टन रोटर उतारा गया 10-Jul-2025

सीवीपीपीएल (एनएचपीसी लिमिटेड और जेकेएसपीडीसी का एक संयुक्त उद्यम) द्वारा वर्तमान में निर्माणाधीन पकल दुल जलविद्युत परियोजना (1000 मेगावाट) को चालू करने के प्रयास में, 10.07.2025 को यूनिट-1 में 420 मीट्रिक टन रोटर को श्री राकेश, स्वतंत्र इंजीनियर/पूर्व कार्यकारी निदेशक, एनएचपीसी, श्री विशाल आनंद, महाप्रबंधक (प्रभारी) - परियोजना प्रमुख, पकल दुल जलविद्युत परियोजना और सीवीपीपीएल एवं मेसर्स वॉयथ (ई एंड एम पैकेज के लिए ठेकेदार) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक उतारा गया।
सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक श्री रमेश मुखिया ने पकल दुल जलविद्युत परियोजना की टीम को बधाई देते हुए उक्त उपलब्धि हासिल करने में अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की।